Saturday, June 13, 2020

NEW NORMAL

सुबह उठे नहाया धोया और गए ऑफिस
कंही भी पीछे ना रहने की करते थे कोशिस
एक्टिवा किया चालू  और करदी शुरू जर्नी
पता नही करके इतनी मेहनत कितना कमाता हनी


किन्तु परंतु लाया एक नया मोड़ इस कोरोना वायरस
बदल दी हमारी जिंदगी जैसे कर दिया प्लस, दबाके माइनस
घर मे रहे और जानी घर की वह कहानी
जो सुनी थी अबतक मा-दादी की  ज़ुबानी

वर्क फ्रॉम होम का एक नया ट्रेन्ड आया
सबको घर से ही काम करना शिखाया
दस घंटे की ऑफिस को इसने पूरे दिन का बनाया
अपनी मर्जी से काम करने का बदलाव यह लाया

समय बिताके मा-बाप के संग बचपन याद दिलवाया
पुरानी फोटोज की आल्बम को फिरसे इसने साफ करवाया
उम्र में बड़ो की मावजत और छोटो का ख्याल इसने ही रखवाया
प्रकृति को इंसान मुक्त कर फिरसे जिने का मौका दिलवाया

अब यह नया नार्मल जो वेदों ने पुराणों में समजाया
शास्त्रो में परिवर्तन लानेवालो ने आज फिरसे उसको ही अपनाया

यह जिंदगी है और जीना इसीका नाम है
यह नया नार्मल भी रूटीन लाइफ बन जाना है

#covid-19#newnormal#stayhome#staysafe#newroutine#gocoronago#wearmask#pandemic#spreadlove#newemerging#takecareoffamily#coronavirus#enjoyathome

2 comments: