Saturday, August 8, 2020

एक जाम दोस्ती के नाम

 दोस्तों की दोस्ती सेलिब्रेट करने का दिन

अनसुलझी उलझनों को सुलझाने का दिन

दोस्ती नामक किताब से धूल हटाने का दिन
पुरानी नई सभी यारी को फिरसे याद करने का दिन

रोज बात होती हो या होती हो साल में एक दिन
करके मैसेज फिरसे वो दोस्ती याद करने का आज वह दिन

किया मैसेज हर एक दोस्त को
हटाई वह लिपटी हुई किताब से धूल  को

याद किया हर एक पल जो साथ बिताया था कभी
दोस्ती की हर मूरत को जो तराशा था कभी

करता हूं महसूस खुदको इतना ज्यादा नासिबदार
बनाये है मैंने तुम सब जैसे दोस्त इतने समझदार

दिल से शुक्रिया बनने के लिये मेरे जीवन का अनमोल हिस्सा
लिख दिया तुम सब ने मेरे जीवन का एक अनोखा किस्सा

#friendship#lontime#COVID19#friendshiplove#family#friendshipislife#friendsforever#friendseverthing#spreadfirendship